Agra News: ई-रिक्शा चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, महिला ने सगे भाई से पहले बांधी राखी

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Aug, 2024 10:48 AM

agra news e rickshaw driver set an example

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मुस्लिम ई रिक्शा चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है। जिसके बाद एक महिला ने उसे अपना भाई बना लिया है। दरअसल, ग्वालियर की एक महिला अपने भाई को आगरा में राखी बांधने के लिए आई थी। ई-रिक्शा में वो अपना बैग भूल...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मुस्लिम ई रिक्शा चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है। जिसके बाद एक महिला ने उसे अपना भाई बना लिया है। दरअसल, ग्वालियर की एक महिला अपने भाई को आगरा में राखी बांधने के लिए आई थी। ई-रिक्शा में वो अपना बैग भूल गई। जब ई-रिक्शा वाले ने उसका बैग देखा तो बैग को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस महिला का पता लगाया और उसका बैग उसे सौंप दिया। ई रिक्शा चालक की ईमानदारी और अपना बैग पाकर महिला बहुत खुश हुई। इसके बाद महिला ने थाने में अपने सगे भाई से पहले बैग लौटाने वाले ई-रिक्शा चालक को राखी बांधी और उसे सम्मानित किया।

जल्दबाजी में रिक्शा में बैग भूल गई महिला
बता दें कि रक्षाबंधन के दिन सोशल मीडिया पर महिला और ई रिक्शा चालक अबरार अली की यह फोटो खूब वायरल हो रही है। रविवार शाम को ई रिक्शा चालक ने थाना रकाबगंज पर सूचना दी कि एक महिला ईदगाह से भगवान टाकीज के लिए उसके रिक्शे में बैठी थी। जल्दबाजी में उसका बैग रिक्शा में छूट गया है। महिला को काफी तलाशा, लेकिन वो नहीं मिली। इस पर चालक अबरार अली बैग को लेकर थाना रकाबगंज पहुंच गया। पता चला कि महिला ग्वालियर की रहने वाली है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।  

महिला ने खुश होकर बांधी राखी
पुलिस ने सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप के माध्यम से सिर्फ एक घंटे में महिला का पता लगा लिया और उसको थाने बुलाया। पुलिस ने उसे उसका बैग दे दिया, जिसे पाकर महिला बहुत खुश हो गई। महिला ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। हड़बड़ी में बैग ई रिक्शा में छूट गया। बैग पाकर महिला ने अबरार अली को खुश होकर राखी बांधी और 500 रुपये भी दिए। वहीं, एसीपी सदर सुकन्या शर्मा का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर एक मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की खुशियों का ख्याल रखा, उसने तत्परता से महिला को खोया हुआ बैग थाने में आकर वापस किया। उन्होंने थाना रकाबगंज पुलिस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी तुरंत महिला को ढूंढ निकाला, जो सराहनीय है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!