आप नेता संजीव कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Feb, 2020 11:23 AM

aap leader sanjeev kumar held hands with congress

आम आदमी पार्टी (आप) पर्यवेक्षक और पूर्वांचल के संयोजक रहे संजीव कुमार सिंह ने गुरूवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की मौजूदगी में यहां पार्टी...

लखनऊः आम आदमी पार्टी (आप) पर्यवेक्षक और पूर्वांचल के संयोजक रहे संजीव कुमार सिंह ने गुरूवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की मौजूदगी में यहां पार्टी दफ्तर में सिंह ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरूआत करने वाले संजीव सिंह ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे है और उन्होने पूर्वांचल के कई आंदोलनों की अगुवाई की है। इस मौके पर लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता परेशान है। अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है, संजीव कुमार सिंह जैसे युवा और जुझारू नेताओं के कांग्रेस में आने से हमारे संघर्ष को मजबूती मिलेगी।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित हो कर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। वाड्रा और लल्लू के नेतृत्व में सड़कों पर एक बेहतर समाज और देश बनाने और हर अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। आम आदमी पार्टी अपने स्वराज और आंतरिक लोकतंत्र के विचार को त्याग चुकी है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!