Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Mar, 2025 03:58 PM

सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक हिंदू लड़के को पैसा देने के बहाने कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने पत्रकारों को बताया कि तीन आरोपी- इमरान, नूर अली और मांगे राम को इस...
मुजफ्फरनगर : सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक हिंदू लड़के को पैसा देने के बहाने कथित तौर पर इस्लाम धर्म कबूल कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने पत्रकारों को बताया कि तीन आरोपी- इमरान, नूर अली और मांगे राम को इस मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत के मुताबिक, कक्षा आठ के छात्र को पैसे के बदले मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कथित तौर पर दबाव डाला गया। परिजनों का आरोप है कि एक हिंदू नाई द्वारा लड़के का खतना भी किया गया। साव ने बताया कि लड़के को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और आगे की जांच की जा रही है।