Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Oct, 2020 02:12 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयो में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3,317 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयो में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3,317 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये एलटी ग्रेड के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये जबकि श्री योगी ने पांच शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र दिया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण शिक्षकों को आनलाइन नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। शिक्षकों को मेरिट और विकल्प के आधार पर स्कूल आवंटित किये गये है।
इससे पहले चयनित सहायक शिक्षकों से 28 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच स्कूल के विकल्प वेबसाइट के जरिये मांगे गये थे। ये अभ्यर्थी वर्ष 2018 में परीक्षा पास करने और प्रशिक्षण लेने के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।
मुख्यमंत्री से संवाद हेतु चयनित अभ्यर्थियाें की सूची