mahakumb

नवविवाहित जोड़े का हनीमून ट्रिप में हुआ झगड़ा, पति को छोड़कर फ्लाइट से घर पहुंची पत्नी....दर्ज कराया केस!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Feb, 2025 12:21 PM

newly married couple had a fight during their honeymoon trip

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां शादी के महज 10 दिन बाद हनीमून ट्रिप में विवाद हो गया। गोवा में घूमने गए नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दुल्हन पति...

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां शादी के महज 10 दिन बाद हनीमून ट्रिप में विवाद हो गया। गोवा में घूमने गए नवविवाहित जोड़े के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दुल्हन पति को वहीं छोड़कर फ्लाइट से घर लौट आई। इसके बाद दुल्हन ने थाने पहुंचकर अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए और केस दर्ज कराया।

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से  मिली जानकारी के मुताबिक, दुल्हन महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी 12 फरवरी को निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास रहने वाले रत्नेश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद, दुल्हन ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। हालांकि, बाद में मायके पक्ष के लोग ससुराल गए और मामले को शांत करा दिया। इसके बाद 19 फरवरी को नवविवाहिता अपने डॉक्टर पति के साथ गोवा हनीमून पर गई। दुल्हन का आरोप है कि गोवा में भी उसके पति ने उसे मारपीट का शिकार बनाया। 22 फरवरी को मायके वालों ने उसे गोवा से फ्लाइट से घर बुला लिया।

दुल्हन थाने पहुंची और पुलिस से की शिकायत
बताया जा रहा है कि घर वापस लौटने के बाद दुल्हन थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि ससुराल में उत्पीड़न के साथ ही गोवा में उसके पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि सदर कोतवाली में एक नवविवाहिता ने तहरीर दी है, जिसमें उसने मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अन्य आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने कहा कि विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!