सहारनपुर में मूर्ति विवाद पर भड़की हिंसा, Mayawati ने सरकार को घेरा: बोलीं- दलितों को बनाया गया निशाना, हो निष्पक्ष कार्रवाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 May, 2026 03:08 PM

mayawati concerned over saharanpur controversy demands fair action

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर जिले के लालवाला गांव में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि सहारनपुर के एक गांव में एक भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर 2 पक्षों के बीच...

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर जिले के लालवाला गांव में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि सहारनपुर के एक गांव में एक भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में संघर्ष में बदल गया।' उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में दलित समाज के कई लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- वोट मिलते ही BJP का खोट आया सामने! PM मोदी की अपील पर अखिलेश का तीखा तंज, बोले- 'चुनाव खत्म होते ही संकट याद आ गया'

बसपा अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासन से मामले में तत्काल तथा निष्पक्ष कारर्वाई करने की मांग करते हुये कहा कि प्रशासन को हालात पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने दोनों पक्षों से भी संयम बरतने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले को ताकत के बजाय कानूनी तरीके से सुलझाया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में तनाव न बढ़े और शांति कायम रह सके।

ये भी पढ़ें:- कटियाबाज पोस्टर विवाद के बीच एके शर्मा का तीखा हमला: बोले- सपा ने बिजली तंत्र में बबूल बोया, गुंडों को थी खुली छूट

गौरतलब है कि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में 9-10 मई को लगभग दो बीघा जमीन पर कब्जे और कथित तौर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी और लाठीचार्ज में तीन महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!