mahakumb

Lakhimpur Kheri: फसल बचाने के लिए किसान का अनोखा तरीका, 'भालू' बनकर खेतों से यूं भगा रहे जानवर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Dec, 2024 02:03 PM

lakhimpur kheri farmer became  bear  to save crops from monkeys

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के किसान इन दिनों बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। बंदर उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरते देख रहे हैं। फसल बचाने के लिए अब किसानों ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। वे...

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के किसान इन दिनों बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं। बंदर उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसान अपनी मेहनत पर पानी फिरते देख रहे हैं। फसल बचाने के लिए अब किसानों ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। वे भालू का रूप धारण कर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर भाग जाएं और उनकी फसल को नुकसान न पहुंचाए।

बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान बने 'भालू'
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के गांवों से जुड़ा हुआ है, जहां पिछले कुछ समय से बंदरों का आतंक बढ़ गया है। अब किसानों को अपनी गेहूं, मिर्ची, केले, सरसों जैसी फसलों को बचाने के लिए भालू का मुखौटा पहनकर खेतों में घूमें लगना पड़ रहा है।

जानिए, क्या कहना है धौरहरा के घुरघुटा गांव के एक किसान का?
धौरहरा के घुरघुटा गांव के एक किसान ने बताया कि बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि अब हमें भालू बनकर उनके पीछे दौड़ना पड़ता है। इस तरीके से बंदर डरकर भाग जाते हैं और हमारी फसल बच जाती है। किसान सत्य प्रकाश ने बताया कि हालात इतने खराब हो गए हैं कि हमें पूरे दिन बंदरों से अपनी फसल बचाने में संघर्ष करना पड़ता है। रात में पहरेदारी करनी पड़ती है, क्योंकि दिनभर बंदर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।

'किसान बंदर भगाने की कोशिश करते तो वे उन्हें काटने को दौड़ते'
किसान छोटेलाल ने भी बताया कि बंदरों ने उनकी सारी फसल खा ली है। अगर वे उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, तो बंदर उन्हें काटने दौड़ते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है। इस स्थिति में वे केवल भालू का रूप धारण करके ही बंदरों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों की यह स्थिति बताती है कि अब बंदरों से फसल बचाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, और वे किसी भी तरह की मदद की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!