Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 May, 2023 04:25 PM

Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में सनसनीखेज वारदात ने दहला दिया है। जहां एक लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या करने वाले साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की पर ...
बुलंदशहर, Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में सनसनीखेज वारदात ने दहला दिया है। जहां एक लड़की की खौफनाक तरीके से हत्या करने वाले साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की पर चाकू से वार कर हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बताया जा रहा साहिस साक्षी का बॉयफ्रेंड हैं, उसने चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं। आरोपी युवक को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोहम्मद साहिल के रूप में हुई आरोपी की पहचान
मृतका साक्षी यहीं शाहबाद डेयरी के ई ब्लॉक में रहती थी। वह अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने वाली थी। साक्षी उसी दोस्त को बुलाने उसके घर आई थी। वह घर के बाहर खड़ी होकर इंतजार कर रही थी। आरोपित की पहचान मोहम्मद सरफराज के बेटे मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है। वह शाहबाद डेरी इलाके में ही रहता है और मैकेनिक का काम करता है। पुलिस अब उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने की कोशिश कर रही है।
16 वर्षीय साक्षी को बेरहमी से मारा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और नाबालिग रिलेशनशिप में थे, लेकिन कल (रविवार) उनका झगड़ा हो गया। लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका, उस पर चाकू से कई बार वार किया और इसके बाद उस पर पत्थर दे मारा।
शहाबाद हत्या मामले पर आउटर-नॉर्थ एडीसीपी राजा बंथिया ने कहा, "लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज्यादा वार किए गए हैं।" साहिल की बुआ बुलंदशहर में रहती हैं पुलिस को कल यानी रविवार को पता चला था की घटना के बाद वह बुआ के पास जा सकता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो साहिल वहां मिल गया।
साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार
संयुक्त आयुक्त विवेक किशोर का कहना है कि साहिल ने साक्षी पर चाकू से 34 वार किए थे। कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करना बंद कर दिया था। रविवार रात अचानक साहिल का लड़की से अचानक आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू निकाल बेरहमी से मारना शुरू कर दिया।