Bhadohi News: पति बना हैवान! गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत....पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Sep, 2024 08:32 AM

bhadohi news husband arrested for killing foetus by kicking wife in stomach

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर उसकी कोख में पल रहे बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार....

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर उसकी कोख में पल रहे बच्चे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोनिका शुक्ला (32) नामक महिला ने अपने पति सुमित कुमार शुक्ला (38) के खिलाफ गत 2 सितंबर को ज्ञानपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में सुमित की आज गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि मोनिका शुक्ला की शादी साल 2014 में सुमित से हुई थी। शादी के बाद से ही सुमित अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था और अस्वाभाविक दुष्कर्म करता था, जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। सूत्रों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो उसने फिर वही हरकत की और मोनिका के पेट पर लात मारकर उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण को मार डाला।

आरोपी के खिलाफ IPC की कई धाराओं में FIR दर्ज
पुलिस ने बताया कि मामला आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 498 ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!