पीड़ित महिलाओं की आवाज सुनने की बजाय उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत: प्रियंका

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Oct, 2020 02:17 PM

accusing women of rape is the most shameful and stupid act priyanka

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीडऩ की घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं।

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीडऩ की घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। पीड़ित महिलाओं की आवाज सुनने की बजाए उन्हीं को बदनाम किया जा रहा है जो सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा,  ‘‘महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाए उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है। लेकिन देश की महिलाएँ अब चुप नहीं रहेंगी।’’

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘..एक बहन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा।’’

PunjabKesari

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत की खबरें देखने को मिलीं। प्रदेश में लगातार बढ़ रही वारदातों के खिलाफ योगी सरकार विपक्ष और लोगों के निशाने पर है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!