AAP के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Edited By Nitika,Updated: 15 Sep, 2021 01:18 PM

aap state president ss kler resigns

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और अब वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरूद्व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। वहीं पार्टी ने उनके स्थान पर कुमायूं, तराई और गढ़वाल...

 

देहरादूनः आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. कलेर ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और अब वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरूद्व विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। वहीं पार्टी ने उनके स्थान पर कुमायूं, तराई और गढ़वाल क्षेत्रों के लिए 3 कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं।

देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कलेर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह अब अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे और आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह कार्य करते रहेंगे। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के घोषित प्रत्याशी सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने गढ़वाल, कुमायूं और तराई क्षेत्र से 3 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ आगामी विधानसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भूपेश उपाध्याय कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं, पूर्व आईपीएस अनन्त राम चौहान कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर कार्यकारी अध्यक्ष तराई होंगे।

वहीं अजय कोठियाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष दीपक बाली और उपाध्यक्ष बसंत कुमार होंगे। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द, अन्य सभी बची हुई विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी, ताकि जनता और प्रत्याशी के बीच संवाद कायम हो सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!