corona effect: कांग्रेस ने स्थगित किया सदस्यता अभियान, प्रदेश कार्यालय भी 31 मार्च तक बंद

Edited By Nitika,Updated: 25 Mar, 2020 06:25 PM

congress suspended membership campaign

झारखंड में कोरोना महामारी का एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बावजूद इसके भी राज्य सरकार सतर्क दिखाई दे रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने सदस्यता अभियान को स्थगित कर दिया है।

 

रांचीः झारखंड में कोरोना महामारी का एक भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बावजूद इसके भी राज्य सरकार सतर्क दिखाई दे रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने सदस्यता अभियान को स्थगित कर दिया है।

प्रदेश कार्यालय को 31 मार्च तक किया बंद
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव ने निर्देश देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान तत्काल प्रभाव से स्थिति अनुकूल होने तक स्थगित कर दिया जाए। साथ ही प्रदेश कार्यालय को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर पर रहने की अपील की है।

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते झारखंड सरकार के द्वारा भी 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। सरकार के इस कदम को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!