कोरोनाः पाकुड़ सीमा पर रोके गए 472 मजदूर, 14 दिनों के लिए किया गया आइसोलेट

Edited By Nitika,Updated: 31 Mar, 2020 12:43 PM

472 workers stopped at pakur border

झारखंड में पाकुड़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को लेकर पहुंचे वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों की सीमा पर ही रोक दिया गया।

 

पाकुड़ः झारखंड में पाकुड़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को लेकर पहुंचे वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों की सीमा पर ही रोक दिया गया। साथ ही इन बसों में आए 472 लोगों की जांच के बाद उन्हें पृथक केंद्रों में भेज दिया गया।

पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आए इन सभी 472 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को जांच के बाद इन प्रखंडों में बनाए गए पृथक केंद्रों में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगले 14 दिन तक स्वस्थ रहने के बाद ही उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा। दोनों ही स्थानों पर संबंधित थाने की पुलिस ने बिस्कुट एवं पानी उपलब्ध करवाया और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के जरिए उनके भोजन की व्यवस्था की है।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार देर शाम को ही सभी वरीय पदाधिकारियों और प्रखंडों के बीडीओ तथा सीओ आदि को जिले की सभी सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया था ताकि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों का जिले में प्रवेश न हो सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!