सुशील मोदी का कांग्रेस पर तंज- देशद्रोह कानून समाप्त करने का इरादा रखने वाली पार्टी की दुर्गति तय

Edited By prachi,Updated: 18 Jul, 2019 11:07 AM

sushil modi targets congress

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी देशद्रोहियों का साथ देने के लिए पोटा कानून खत्म कर चुकी हो और सत्ता मिलने पर देशद्रोह कानून समाप्त करने का इरादा रखती हो उसकी दुर्गति तय है। सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ...

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी देशद्रोहियों का साथ देने के लिए पोटा कानून खत्म कर चुकी हो और सत्ता मिलने पर देशद्रोह कानून समाप्त करने का इरादा रखती हो उसकी दुर्गति तय है।

सुशील मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा होने के बाद उनका अंतरिम विकल्प भी नहीं खोज पाई, दूसरी तरफ कर्नाटक में उसकी जोड़-तोड़ की सरकार दिन गिन रही है। राहुल गांधी शायद पहले कांग्रेस नेता हैं जिन्हें केवल मानहानि के मामले में पटना से अहमदाबाद तक की अदालतों में हाजिर होकर आठ दिन में तीसरी बार जमानत लेनी पड़ी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार इस समय प्रकृति की दोहरी मार झेल रहा है। पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश से जहां उत्तर बिहार के 12 जिलों में नदियां उफनाई हुई हैं और 26 लाख लोग मुसीबत में है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में कम वर्षा होने से पुनपुन, फल्गु और पंचाने नदी में पानी का अभाव है। औरंगाबाद-गया सहित पांच जिलों में सूखे की आहट है। राज्य सरकार दोनों मोर्चे पर चुनौती का सामना कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!