बर्ड फ्लू को लेकर CM नीतीश ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Nitika,Updated: 28 Mar, 2020 10:18 AM

nitish held a high level meeting on bird flu

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर को लेकर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर के संबंध में मुख्यमंत्री...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर को लेकर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फीवर के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी पक्षियों की अप्राकृतिक मौत हो रही है उस पर नजर रखें। फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाएं। स्वास्थ्य विभाग के साथ भी संपर्क बनाए रखें। इससे पूर्व पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव ने कहा कि पटना, नालंदा एवं नवादा जिले में कौओं एवं कुछ अन्य पक्षियों के मरने की जानकारी मिली है, जिनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इन तीन जिलों में पॉल्ट्री फॉर्म पर भी नजर रखी जा रही है और इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नीतीश ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से पक्षियों के अन्य सैंपल कलेक्ट किए गए हैं जिन्हें जांच के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव सरवन ने कहा कि बर्ड फ्लू को देखते हुए पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की टीम गठित कर इस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर एवं रोहतास में स्वाइन फीवर की भी जानकारी मिली है और इस संदर्भ में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। b

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!