बिहार में बाढ़ का कहर, डिप्टी CM सुशील मोदी देख रहे फिल्म

Edited By prachi,Updated: 18 Jul, 2019 02:10 PM

deputy cm sushil modi watching movie between flood

बाढ़ ग्रस्त बिहार को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है जहां लोग बाढ़ से बुरी तरह से पीड़ित हैं वहीं राज्य सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई दे रही हैं। बाढ़ की स्थिति को लेकर विवाद शुुरू हुआ जब भाजपा नेता व राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी...

पटनाः बाढ़ ग्रस्त बिहार को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ गया है जहां लोग बाढ़ से बुरी तरह से पीड़ित हैं वहीं राज्य सरकार की प्राथमिकताएं कुछ और ही दिखाई दे रही हैं। बाढ़ की स्थिति को लेकर विवाद शुुरू हुआ जब भाजपा नेता व राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलने की बजाए रितिक रोशन की फिल्म सुपर-30 देखने में व्यस्त दिखे।

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने फिल्म से जुड़े लोगों से मुलाकात भी की। बिहार में बाढ़ में इस समय 67 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 47 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उपमुख्यमंत्री के इस रवैये को लेकर विपक्ष ने भी उनकी निंदा की है। बिहार सरकार ने सुशील मोदी के फिल्म देखने पर की जा रही आलोचना को खारिज किया है।

राज्य मंत्री श्याम रजक ने सुशील मोदी का बचाव करते हुए कहा कि फिल्म देखना निजी मामला है। सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। वहीं राजद के प्रवक्ता ने कहा कि स्पष्ट है कि बाढ़ के कारण राज्य की स्थिति दयनीय है। यहां लोग मर रहे हैं और सरकार के मंत्री फिल्म देख रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की परवाह नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!