BJP प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव को लेकर दिया विवादित बयान, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Edited By prachi,Updated: 20 Oct, 2019 12:55 PM

bjp state president gave controversial statement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पक्ष में प्रचार करने के दौरान विवादित बयान दिया। इसके चलते संजय जायसवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से...

किशनगंजः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह के पक्ष में प्रचार करने के दौरान विवादित बयान दिया। इसके चलते संजय जायसवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शहर के एक व्यापारी के आवास पर आयोजित बैठक में संजय कुमार जायसवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सभी व्यापारी अपने कर्मचारियों को पांच-पांच सौ रुपए देकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहने के लिए कहें। यह कहते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसे आप लोग हमारी मदद के नजरिए से भी देख सकते हैं।

एसडीएम के निर्देश पर सीओ की लिखित शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रत्याशी स्वीटी सिंह के विरुद्ध कांड संख्या 511/19 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टि से मामला आचार संहिता उल्लंघन का प्रतीत होता है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!