परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर किया आत्मदाह का प्रयास, एक की मौत

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Feb, 2020 01:46 PM

3 family members tried to commit suicide by consuming poison

बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मशरक गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य बीमार हो गए।

छपराः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के मशरक गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य बीमार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इसी थाना क्षेत्र के मशरक गांव निवासी झिंगुर महतो ने अपने पुत्र अमन कुमार एवं राकेश कुमार के साथ शुक्रवार किसी बात से नाराज़ हो कर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। झिंगुर महतो के परिजन परिवार के तीनो सदस्यों को इलाज के लिए छपरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही राकेश की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि झिंगुर महतो एवं अमन कुमार का इलाज छपरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!