Edited By ,Updated: 29 Jun, 2016 12:20 PM
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के सगे भतीजे नितिन त्रिपाठी की स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी...
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के सगे भतीजे नितिन त्रिपाठी की स्कूटी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को हिरासत में ले लिया है और खुल्दाबाद थाने ले आई है।
जानकारी के अनुसार नितिन त्रिपाठी अपनी स्कूटी से इलाहाबाद रेलवे स्टेशन की ओर से सिविल लाइंस की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रक जा रहा था। इसी दौरान नितिन से ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रक के अगले और पिछले पहियों के बीच गिर गए। गिरने से वे ट्रके के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक नितिन पश्चिम बंगाल के गर्वनर केशरीनाथ त्रिपाठी का सगा भतीजा था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। वे अपने 4 भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता पिता स्व. काशीनाथ त्रिपाठी और मां विद्या देवी एल्गिन रोड थाना सिविल लाइन्स के रहने वाले हैं। मृतक नितिन का तीसरे नंबर का भाई नवल चन्द्र त्रिपाठी बाराबंकी बैंक में हैं।