यूपी चुनाव: मतदान से एक दिन पहले सुल्तानपुर की ये बेटी रचेगी इतिहास?

Edited By ,Updated: 23 Feb, 2017 04:10 PM

up polls the daughter rchegi history of sultanpur a day before the vote

यूपी के सुलतानपुर में पांचवें चरण का मतदान  27 फरवरी को होना है, लेकिन इससे पहले यहां के लोगों की निगाहें 26 फ़रवरी को होने वाले मिस इंडिया कांटेस्ट के फाइनल पर भी है...

सुल्‍तानपुरः यूपी के सुलतानपुर में पांचवें चरण का मतदान  27 फरवरी को होना है, लेकिन इससे पहले यहां के लोगों की निगाहें 26 फ़रवरी को होने वाले मिस इंडिया कांटेस्ट के फाइनल पर भी है। और हो भी क्यों नहीं, यूपी के सबसे पिछड़े जिलों में शुमार सुलतानपुर की एक बेटी मिस इंडिया के फाइनल में जो पहुंची है। सुलतानपुर की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा से पूरे देश में न सिर्फ अपना लोहा मनवाया है बल्कि जिले का सिर भी गर्व से ऊंचा किया है। कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि वर्मा की बेटी शताक्षी सिंह ने मिस इंडिया कांटेस्ट में लगभग 4000 हजार प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इस कांटेस्ट के फाइनल राउंड में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

हज़ारों को पछाड़ बनी फाइनलिस्ट
लगभग 4000 हजार प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इस कांटेस्ट के फाइनल राउंड में जगह बनाने में शताक्षी कामयाब हुई हैं। 14 अक्टूबर 2016 को शताक्षी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसमें उसका चयन हो गया था। सभी सीढ़ियों को पार करते हुए ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित हो रही मिस्टर और मिस इंडिया-2017 की प्रतियोगिता में शताक्षी ने फाइनल में जगह बना ली है। शताक्षी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नालोजी की स्‍टूडेंट है।  शताक्षी सिंह ने पहली कक्षा से कक्षा आठ तक शहर के गुरूचरन पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी। कक्षा 9 से 11 तक की शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल में ली थी। इंटर क्लास की पढ़ाई करने के बाद वह देहरादून चली गई। 12वीं तक सुल्तानपुर में शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने के बाद शताक्षी वर्तमान में देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नालोजी से बी टेक कर रही है। 

जानिए क्या कहना है शताक्षी के परिवार का 
शताक्षी को लोग बचपन से ही मिस इंडिया कहकर बुलाते थे। शताक्षी के परिवार वालों का कहना है कि यह संयोग ही है बचपन से ही शताक्षी को मिस इंडिया कहकर पुकारा जाता रहा है। अब शताक्षी का यह सपना पूरा होने जा रहा है । गीत संगीत से लगाव रखने वाली शताक्षी काफी संवेदनशील हैं। HIV पीडि़तों की मदद करना चाहती हैं।शताक्षी कैंसर और एचआईवी पीडि़तो की मदद करना चाहती हैं। 

शताक्षी का है राजनीतिक फैमिली बैकग्राऊंड
शताक्षी राजनीतिक फैमिली बैकग्राउंड से है। मिस इंडिया के फाइनल खिताब में पहुंचने वाली शताक्षी सिंह किसी सिंगर या अदाकारा फैमिली से ताल्लुक नहीं रखती बल्कि उनका राजनीतिक फैमिली बैकग्राऊंड है। पिता राम शिरोमणि वर्मा कांग्रेस के नेता हैं और उन्होंने लम्भुआ सीट से 2012 में चुनाव भी लड़ा था। जबकि मां अलका सिंह भदैया ब्लॉक प्रमुख के पद पर रह चुकी हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!