Edited By ,Updated: 12 Nov, 2016 10:56 AM
देवोत्थान का पर्व हिंदू सभ्यता के लिए बहुत अहम होता है।
आगरा: देवोत्थान का पर्व हिंदू सभ्यता के लिए बहुत अहम होता है। इस पर्व पर इटली का दंपति भी फिदा हो गया। इटली से भारत घूमने आए 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपति को भारतीय परम्परा इस कदर भाई कि वे भी अपने आप को इस संस्कृति के रंग में रंगे जाने से नहीं रोक सके।
पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही यह शादी
उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। यह शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी रही। दंपति ने भारतीय परम्परा की जमकर तारीफ की। शिव मंदिर में शादी रचाने वाले इटली निवासी अरमांडो (74) और उनकी पत्नी रोजी (70 ) पिछले कई दिनों से भारत में हैं। भारत के विभिन्न शहरों में वे घूम रहे हैं। शुक्रवार को आगरा जनपद के निकट तीर्थ बटेश्वर में शिव मंदिर देखने पहुंचे। यहां पर्यटक भारतीय संस्कृति के मुरीद हो गए।
हिंदू रीति-रिवाज से की शादी
तीर्थ बटेश्वर और भगवान नेमीनाथ की नगरी शौरीपुर के साथ प्राचीन प्रसिद्ध बटेश्वर लोक मेले की कहानी उन्होंने जानी जहां भगवान के प्रसिद्ध 101 मन्दिर की गाथा सुनकर मुख्य मन्दिर ब्रह्मलाल के दर्शन कर इतने खुश हुए कि दंपति ने तत्काल भारतीय संस्कृति और हिन्दू रीति-रिवाज से भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर पंडित के मंत्रोचारण के बीच विधि विधान से शादी की।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें