देश में बहुत गर्मी, इसलिए विदेश गए राहुल गांधी : शाह

Edited By ,Updated: 26 Jun, 2016 10:14 AM

haridwar amit shah rahul gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित शंखनाद रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि देश में बहुत गर्मी है इसलिए...

हरिद्वार: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित शंखनाद रैली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि देश में बहुत गर्मी है इसलिए राहुल गांधी विदेश गए हैं। शाह ने हरीश रावत सरकार को उखाड़ फैंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2017 में हम सब मिलकर इस सरकार को उखाड़कर भाजपा को सत्ता में लाएंगे। भाजपा पहाड़ की जवानी और पानी दोनों को यहां की जनता के उपयोग के काबिल बनाएगी।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। दुनिया भर के देश भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। ये विचार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऋषिकुल के मैदान पर आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते कहा कि 25 जून के दिन ही इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करने वाली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!