ट्यूशन से वापस लौट रही लड़की से छेड़छाड़ के बाद चली गोलियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 05:34 PM

bullets hit in protest against tampering 2 injured

यहां के बिहारी गांव में एक लड़की के साथ कथित तौर पर हुई छेड़छाड़ को लेकर दो समूहों में हुए संघर्ष में दो छात्र घायल हो गये और दो बाइकों को जला दिया गया।

मुजफ्फरनगर: यहां के बिहारी गांव में एक लड़की के साथ कथित तौर पर हुई छेड़छाड़ को लेकर दो समूहों में हुए संघर्ष में दो छात्र घायल हो गये और दो बाइकों को जला दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने आज यहां बताया कि गोली लगने से घायल हुए दोनों छात्रों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात को सिखेडा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले भदोदा और मोघपुर गांवों के समूहों के बीच संघर्ष हुआ। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के साथ उस समय कथित छेड़छाड़ की गयी जब वह बाईक पर अपने भाई के साथ कॉलेज जा रही थी। उन्होंने बताया कि जब उसके भाई ने विरोध किया तो छेड़छाड़ करने वालों ने उसके साथ मारपीट की। सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों तरफ के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए और एक दूसरे पर गोली चलाई। एक पुलिस दल ने स्थिति को नियंत्रण में किया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है और पुलिस तैनात कर दी गयी है।  पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में कल सिविल लाइन क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ उस समय दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की जब वह ट्यूशन से वापस लौट रही थी। उन्होंने बताया कि इस संबध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!