नाबालिग बेटी की शादी करवाना मां पर पड़ा भारी, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Edited By Nitika,Updated: 23 Jun, 2022 10:34 AM

woman arrested for marrying minor daughter

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक महिला को अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक महिला को अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 12 साल की लड़की की यह दूसरी शादी थी। सिंह ने बताया कि उसकी पहली शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गई थी और लड़की फिलहाल 3 माह की गर्भवती है।

वहीं लड़की की मां के खिलाफ मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पूर्व लड़की के पति को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ दुष्कर्म और बाल विवाह निरोधक कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!