गैरसैंण बजट सत्र में सरकार का घेराव करेगा UKD

Edited By Ajay kumar,Updated: 17 Feb, 2020 10:46 AM

ukd to encircle government in garsainan budget session

उत्तराखंड क्रान्ति दल (यूकेडी) तीन मार्च को गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र में सरकार का घेराव करेगा। यूकेडी का स्पष्ट मानना है कि इसी सत्र में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए।

देहरादूनः उत्तराखंड क्रान्ति दल (यूकेडी) तीन मार्च को गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र में सरकार का घेराव करेगा। यूकेडी का स्पष्ट मानना है कि इसी सत्र में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए।

यूकेडी के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में 22 फरवरी से गढ़वाल मंडल जनपदों का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम होना तय हुआ है। इस दौरान पंवार सभी जनपदों में गैरसैंण विधानसभा सत्र घेराव कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में दिशानिर्देश जारी करेंगे।

पवार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य की स्थापना के 19 वर्ष हो गए हैं लेकिन स्थायी राजधानी के मामले में अभी भी भाजपा और कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही हैं। यूकेडी गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए आर-पार की लड़ाई को तैयार है, इसलिए सरकार इसी बजट सत्र में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की घोषणा करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!