BJP उत्तराखंड में कर सकती है नेतृत्व परिवर्तन! मुन्ना सिंह चौहान बोले- सभी विधायक CM के साथ

Edited By Nitika,Updated: 09 Mar, 2021 03:10 PM

statement of bjp mla

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हालिया घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।

नई दिल्ली/देहरादूनः भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री हालिया घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी प्रमुख सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्हें पार्टी प्रमुख का फोन आया है।

भाजपा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपनी अगली कार्रवाई सभी को बताएंगे। सभी 57 भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार के मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से एक उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

वहीं इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी मामलों के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह पिछले दिनों अचानक देहरादून पहुंचे और कोर ग्रुप की बैठक की थी। इस बैठक के बाद से ही रावत को पद से हटाए जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!