उत्तराखंड कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी से शिल्पी अरोड़ा ने की मुलाकात, दी बधाई

Edited By Nitika,Updated: 14 Sep, 2020 06:02 PM

shilpi arora met the newly elected state incharge of congress

कांग्रेस पार्टी द्वारा देवेन्द्र यादव को उत्तराखंड का नव निर्वाचित प्रदेश प्रभारी बनाया गया। साथ ही राजस्थान सरकार में सफलता से पुनर्गठन होने पर कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा दिल्ली स्थित देवेन्द्र यादव के आवास पर पहुंचकर नवनिर्वाचित प्रदेश...

 

देहरादूनः कांग्रेस पार्टी द्वारा देवेन्द्र यादव को उत्तराखंड का नव निर्वाचित प्रदेश प्रभारी बनाया गया। साथ ही राजस्थान सरकार में सफलता से पुनर्गठन होने पर कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा दिल्ली स्थित देवेन्द्र यादव के आवास पर पहुंचकर नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी एवं मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

शिल्पी अरोड़ा ने नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं काजी निजामुद्दीन से उत्तराखंड के राजनैतिक विषय पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारीके मार्गदर्शन से कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी साथ ही उत्तराखंड में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार भी स्थापित होगी।

बता दें कि देवेन्द्र यादव बादली से पूर्व विधायक रह चुके हैं। साथ ही दिल्ली कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुकें हैं। काजी निजामुद्दीन मंगलोर के विधायक होने के साथ-साथ राजस्थान के सहप्रभारी एवं एआईसीसी के सगंठन सचिव भी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!