प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को विधानसभा के हित में कार्य करने के दिए निर्देश

Edited By Nitika,Updated: 20 Nov, 2020 04:20 PM

premchand aggarwal gave instructions to officers

उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।

देहरादूनः उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।

देहरादून स्थित विधान भवन स्थित निजी कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने विभिन्न समितियों की बैठकों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा को देश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए सभी से अपना अहम योगदान देने की अपील की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण कार्मिकों से विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्यालय में सरकार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी बात कही।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!