गलत खाते में ट्रांसफर धनराशि पुलिस ने सही व्यक्ति के खाते में करवाई वापस

Edited By Nitika,Updated: 01 Aug, 2022 04:26 PM

police got the money transferred in the wrong account

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की साइबर सेल पुलिस के प्रयासों से गलत बैंक खाते में जमा की गई साढ़े 19 लाख रुपए की रकम वापस करवाकर अपने सेवा, मित्रता और सुरक्षा के सूत्र वाक्य को एक बार फिर चरितार्थ किया है।

 

पौड़ी गढ़वाल/देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की साइबर सेल पुलिस के प्रयासों से गलत बैंक खाते में जमा की गई साढ़े 19 लाख रुपए की रकम वापस करवाकर अपने सेवा, मित्रता और सुरक्षा के सूत्र वाक्य को एक बार फिर चरितार्थ किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक दिव्यम बिष्ट, निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को अपने मित्र को 19,50,000/- की धनराशि एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर किए, जो गलतीवश किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के खाते में चले गए। वहीं इस पर साइबर क्राइम सेल टीम पौड़ी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया। उक्त धनराशि प्रतिपक्षी के बैंक ऑफ इंडिया रांची (झारखंड) के खाते में जमा हुई थी। यह राशि प्रतिपक्षी द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एचडीएफसी, रांची (झारखंड) में ट्रान्सफर की गई थी।

बता दें कि साइबर सेल ने यह डिटेल मिलने के बाद दोनों बैंकों के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर उक्त धनराशि को होल्ड करवाने व आवेदक के खाते में वापस करवाने हेतु पत्राचार किया। फलस्वरूप, एचडीएफसी बैंक ने आवेदक उपरोक्त की 19,50,000/- रुपए (उन्नीस लाख पचास हजार रुपए) की सम्पूर्ण धनराशी उसके खाते में वापस जमा करवा दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!