CM रावत के OSD गोपाल रावत का CORONA से निधन, त्रिवेन्द्र ने व्यक्त किया शोक

Edited By Nitika,Updated: 23 Sep, 2020 10:50 AM

osd of cm rawat dies from corona

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) गोपाल रावत का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) गोपाल रावत का मंगलवार को कोरोना से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने गोपाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोपाल रावत का निधन, मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वह एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। गोपाल रावत जी के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।


बता दें कि गोपाल पूर्व में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दून मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन रहे। स्वस्थ होने के बाद पुन: स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था, जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!