Edited By Nitika,Updated: 30 Jun, 2020 10:56 AM
उत्तराखंड में हाथियों की संख्या साल 2017 के 1839 की तुलना में 10.17 फीसदी की वृद्धि हुई है। साथ ही इस साल अब तक कुल 2026 तक पहुंच गई है। वर्ष 2012 में यह संख्या मात्र 1559 थी।
देहरादूनः उत्तराखंड में हाथियों की संख्या साल 2017 के 1839 की तुलना में 10.17 फीसदी की वृद्धि हुई है। साथ ही इस साल अब तक कुल 2026 तक पहुंच गई है। वर्ष 2012 में यह संख्या मात्र 1559 थी। यह आंकड़े 6 जून से 8 जून तक 3 दिन राज्य में की गई हाथियों की गणना में सामने आए हैं।
इसी तरह इस वर्ष 22 से 24 फरवरी में जलीय जीवों की गणना की गई। इसमें पाया गया कि राज्य में 451 मगरमच्छ, 77 घड़ियाल और 194 ऊदबिलाव हैं। अब वर्ष 2020 से 2022 तक राज्य में स्नो-लैपर्ड की जनसंख्या का आंकलन भी किया जाएगा। राज्य के 23 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में स्नो-लैपर्ड हैं।