लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS और 5 PCS अधिकारियों का तबादला

Edited By Nitika,Updated: 21 May, 2020 06:21 PM

major administrative reshuffle in uttarakhand

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शासन स्तर पर 16 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है।

 

देहारदूनः लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शासन स्तर पर 16 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। कई बड़े आईएएस अधिकारियों को त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा जहां हल्का किया गया है, वहीं उच्च अधिकारियों को भारी भरकम विभाग दिए गए हैं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के द्वारा सबसे महत्वपूर्ण एसीएस ओम प्रकाश से भारी-भरकम विभाग अपर सचिव पीडब्ल्यूडी हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनसे अध्यक्ष (BRIDCUL) के पद से भी हटा दिया गया है। सचिव चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी अमित नेगी को दी गई है। इसके साथ ही अमित नेगी को आपदा प्रबंधन के पद से हटा दिया गया है।
PunjabKesari
IAS अधिकारियों के फेरबदल इस प्रकार हैंः-

  • IAS भूपाल सिंह मनराल को शहरी विकास निदेशक पद से अवमुक्त किया गया।
  • IAS चंद्रेश कुमार बने शहरी विकास विभाग के निदेशक।
  • IAS आनंद स्वरूप को बनाया अपर सचिव कार्मिक।
  • IAS मनुज गोयल अल्मोड़ा के CDO बनाए गए।
  • IAS मयूर दीक्षित CDO ऊधमसिंह नगर बनाए गए।
  • IAS अभिषेक रुहेला देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट बने।

PunjabKesari
PCS अधिकारियों के फेरबदल इस प्रकार हैंः-

  • PCS विनोद गिरी गोस्वामी उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के JD पद अवमुक्त।
  • PCS बीएल फिरमाल को गन्ना चीनी आयुक्त काशीपुर का पदभार।
  • PCS ललित मोहन रयाल गन्ना चीनी आयुक्त काशीपुर के पद से अवमुक्त।
  • PCS त्रिलोक सिंह महाप्रबंधक GMVN के पद से अवमुक्त।
  • PCS तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग का पदभार।
  • PCS त्रिलोक सिंह को अपर जिलाधिकारी चम्पावत का पदभार।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!