धामी ने टपकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, अनाथ और दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Edited By Nitika,Updated: 16 Sep, 2021 02:31 PM

dhami celebrated birthday with orphan children

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अपने जन्मदिवस पर टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और बाद अनाथ और दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को अपने जन्मदिवस पर टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और बाद अनाथ और दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
PunjabKesari
पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के बाद कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं मैं आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए। इसके बाद धामी तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ बालिकाओं को उपहार प्रदान किए। उन्होंने राष्ट्रीय द्दष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर द्दष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था एवं 10 कम्प्यूटर दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने वृक्षारोपण किया एवं दृष्टिबाधित बच्चों को मिठाई बांटी।
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त किया जा सकता हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर धामी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!