CM योगी ने प्रकाश पंत के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा- जनता ने खो दिया सच्चा हितैषी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 06 Jun, 2019 09:25 AM

cm yogi expresses condolence over prakash pant demise

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पंत एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका गहरा जुड़ाव था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पंत एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका गहरा जुड़ाव था। वह उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रकाश पंत की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।

बता दें कि, प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के कारण बुधवार को अमेरिका के टेक्सास में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। प्रकाश पंत के निधन की सूचना मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!