गणतंत्र दिवसः CM ने आवास पर किया ध्वजारोहण तो परेड मैदान के कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल

Edited By Nitika,Updated: 26 Jan, 2021 01:00 PM

cm hoisted the flag at the residence

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने आवास तथा भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही देहरादून के परेड मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने...

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने आवास तथा भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही देहरादून के परेड मैदान में हुआ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने ध्वजारोहण किया।
PunjabKesari
गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं इससे पहले राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से गणतंत्र दिवस पर न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के प्रति संकल्प को दोहराने का आग्रह किया है।
PunjabKesari
बेबी रानी मोर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी और संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबा साहब आंबेडकर सहित सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं, देश की सीमाओं की रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा के लिए दिन-रात तैनात रहने वाले सेना और सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करने का दिन है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!