अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दी सहयोग राशि

Edited By Ramanjot,Updated: 16 Jan, 2021 03:47 PM

chief minister rawat provided support for construction of ram temple

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को सहयोग राशि दी। यहां मुख्यमंत्री आवास में उनसे मिलने आए विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों को उन्होंने यह राशि दी।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को सहयोग राशि दी। यहां मुख्यमंत्री आवास में उनसे मिलने आए विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों को उन्होंने यह राशि दी।

मुख्यमंत्री रावत ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा, 'अयोध्या में हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास' की ओर से चलाए जा रहे अंशदान अभियान में मुझे भी सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सहयोग' जीवन का मूल मंत्र है और किसी कठिन लक्ष्य को सरल बनाने का आसान तरीका भी है। न्यास और विहिप द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!