केदारनाथ धाम पहुंचे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका के साथ की पूजा-अर्चना

Edited By Nitika,Updated: 18 Sep, 2019 10:51 AM

army chief worshiped in kedarnath dham

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं केदारनाथ धाम के बाद वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

रुद्रप्रयागः सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं केदारनाथ धाम के बाद वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, आर्मी चीफ बुधवार सुबह लगभग 9 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां पर मंदिर समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही बिपिन रावत ने प्रशासन, मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत भी की।
PunjabKesari
वहीं केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। वह 10 बजकर 50 मिनट पर बद्रीनाथ जाने के लिए MI-17 हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेगे। बता दें कि थल सेनाध्यक्ष आज बद्री-केदार यात्रा पर हैं। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!