भ्रष्टाचार के आरोप के चलते काशीपुर की ACJM को किया गया बर्खास्त

Edited By Nitika,Updated: 18 Jul, 2019 04:48 PM

acjm of kashipur suspended

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में स्थित काशीपुर की एसीजेएम (अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट) अनुराधा गर्ग के खिलाफ अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की बात सामने आने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में स्थित काशीपुर की एसीजेएम (अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट) अनुराधा गर्ग के खिलाफ अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की बात सामने आने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल नरेंद्र दत्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद 24 मार्च 2015 को चीफ जस्टिस के समक्ष रिपोर्ट पेश की गई। वहीं रिपोर्ट में अनियमितता और भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल डीपी गैरोला ने अनुराधा गर्ग को निलंबित कर दिया था।

बता दें कि अनुराधा गर्ग 2015 से निलंबित चल रही थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने प्राथमिक जांच के आदेश दिए थे। राज्य में पहली बार किसी जज को बर्खास्त किया गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!