कैबिनेट मंत्री सहित उनके आवास पर रहने वाले 41 लोग होम क्वारंटाइन, जांच के लिए भेजे नमूने

Edited By Nitika,Updated: 31 May, 2020 12:16 PM

41 people including cabinet minister home quarantine

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री और उनके आवास पर रहने वाले 41 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद कैबिनेट मंत्री और उनके आवास पर रहने वाले 41 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री और उनके आवास पर रहने वाले सभी 41 लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही पूर्व मंत्री को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में भेज दिया गया है।

बता दें कि देहरादून की जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमृता रावत की तबीयत खराब थी। शनिवार सुबह देहरादून की एक निजी प्रयोगशाला में उनकी कोरोना जांच करवाई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!