विधानसभा का मॉनसून सत्रः पहले दिन दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को दी गई श्रद्धांजलि

Edited By Nitika,Updated: 24 Jun, 2019 04:19 PM

2 day monsoon session of uttarakhand assembly start today

उत्तराखंड विधानसभा का सोमवार से ग्रीष्मकालीन सत्र शुरु हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में श्रद्धाजंलि दी गई। बता दें कि पिछले दिनों उनका लंबी बीमारी के बाद अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा का सोमवार से ग्रीष्मकालीन सत्र शुरु हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में श्रद्धाजंलि दी गई। बता दें कि पिछले दिनों उनका लंबी बीमारी के बाद अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

वन्दे मातरम के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद पहली बार प्रभारी संसदीय और विधायक कार्यमंत्री के रूप में सोमवार को नियम 315 के अंतर्गत मदन कौशिक ने सदन में प्रस्ताव रखा, जिसे पीठ ने स्वीकार करते हुए इस पर सभी को दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धाजंलि देने के लिए अनुमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रकाश पंत को याद करते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि पंत बहुत ही कर्मठ और विभिन्न विद्याओं के ज्ञाता थे और जब वह विधानसभा अध्यक्ष बने तो उन्होंने ही उनके नाम पहली बार प्रस्तावित करा था। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए। सभी सदस्यों ने पंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृद्येश ने शोक प्रस्ताव पेश करते हुए दिवंगत प्रकाश पंत के कार्यो को याद किया। उन्होंने स्वर्गीय पंत को विधायी कार्यो में दक्ष बताते हुए कहा कि कई मौको पर सदन में प्रकाश पंत ने अपनी ज्ञान और प्रतिभा को साबित किया है। ससदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक विधायक प्रितम सिहं, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंसीधर भगत, अनेक विधायक और मंत्रियों ने श्री पंत को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!