Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jun, 2019 06:42 PM
योगीराज में बेखौफ मनचलों के हौसले इतने बुंलद है कि वह आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। नतीजन लड़कियां छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हो ...
हमीरपुरः योगीराज में बेखौफ मनचलों के हौसले इतने बुंलद है कि वह आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। नतीजन लड़कियां छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। इसकी ताजा बानगी हमीरपुर में देखने को मिली है। जहां शोहदे की छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।
घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सढा गांव की है। यहां की रहने वाली नाबालिग पर इसी गांव के एक दबंग लड़के ने फोन पर बात करने को कहा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। वह लड़की पर लगातार दबाव बनाता रहा। इतने में दबंग का मन नहीं भरा तो वह नाबालिग के घर में घुस गया। यहां उसे फोन पर बात करने की धमकी देकर चला गया। युवकी की दबंगई से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली।
वहीं लड़की को फांसी पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।