शर्मनाक: रस्सी से बांध कर महिला से की गई छेड़छाड़, शौच के लिए घर से बाहर खेत गई थी पीड़िता

Edited By Imran,Updated: 05 Aug, 2024 04:24 PM

woman molested after tying her with a rope

उन्नाव में एक मामला मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। जहां पर शौच के लिए गई एक महिला को पड़ोसी गांव के लोगों द्वारा विद्युत पोल से बंधक बना कर बारी बारी छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही पीड़िता ने उन्नाव...

UP Crime News: उन्नाव में एक मामला मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। जहां पर शौच के लिए गई एक महिला को पड़ोसी गांव के लोगों द्वारा विद्युत पोल से बंधक बना कर बारी बारी छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही पीड़िता ने उन्नाव कप्तान को शिकायती पत्र देकर आपबीती सुनाई है। 

पूरा मामला जिला के अचलगंज थाना क्षेत्र का है जहाँ पर एक महिला खुद को बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। तस्वीरों में विद्युत पोल में रस्सी से उसको बांध बनाया जाना अपने आप में पुख्ता सुबूत है। महिला के मुताबिक उसके साथ छेड़खानी भी की गई है। बात पुष्ट करने के लिए ये वीडियो काफी हैं कि किस तरह से उसके पल्लू को हटाकर वीडियो बनाया जा रहा तो कहीं मनचलों द्वारा उसके शरीर को छुआ जा रहा है। 

यकीनन यह सब अपने आप में शर्मनाक है। बकौल पीड़िता पुलिस ने उसे शोहदों से बंधन मुक्त तो कराया लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। दूसरी तरफ कप्तान के यहां हाजिरी पर उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें:- Lucknow: कोर्ट परिसर में देसी असलहे के साथ एक युवक गिरफ्तार, छानबीन कर रही पुलिस... Video Viral
यह भी पढ़ें:- 'इतने जूते पड़ेंगे कि गिन नहीं पाएंगे',  BJP विधायक ने कहा-  अखिलेश की मानसिकता गंदी है...
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!