हुस्न के जलवे दिखाकर मोबाईल लूटती थी शातिर हसीना, रहिएगा ऐसे हुस्न वालों से सावधान

Edited By Ruby,Updated: 07 Aug, 2018 07:00 PM

wicked robber wandered mobile by showing the water of husn

गाजियाबाद पुलिस ने एक लुटेरी हसीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस  के मुताबिक हसीना अपने 2 साथियों के साथ लोगों के मोबाइल लूट लिया करती थी। पिछले डेढ़ साल से यह लड़की अपने साथियों के साथ मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दे रही है..

गाजियाबादः गाजियाबाद पुलिस ने एक लुटेरी हसीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस  के मुताबिक हसीना अपने 2 साथियों के साथ लोगों के मोबाइल लूट लिया करती थी। पिछले डेढ़ साल से यह लड़की अपने साथियों के साथ मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दे रही है।

हैरानी की बात यह है कि लूट के बाद जब भी लड़की पकड़ी जाती तो एेसा ड्रामा करती जैसे उसके साथ छेड़छाड़ की गई हो। जिस वजह से हमेशा बच जाती।

लड़की का नाम आरती है। यह गाजियाबाद की रहने वाली है। इसको पुलिस ने इसके दो साथियो के साथ गिरफ़्तार किया है। ये तीनो टेम्पो और राह चलते लोगों का मोबाईल छीन लिया करते थे। हालांकि कई बार ये हसीना पकड़ी भी गई, लेकिन लड़की होने का फायदा इसे मिलता रहा। 

पुलिस ने इसके कब्जे से 16 मोबाईल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही इसके दोनों साथी अकबर और अमन को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!