अपनी ही सरकार पर B J P विधायक ने उठाए सवाल, कहा- जब मंत्रियों की नहीं होगी सुनवाई तो मेरी

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Jun, 2021 08:49 PM

when ministers will not be heard then my bjp mla

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य लगता है खुद ही बीमार है जिससे परेशान भाजपा विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी अजय सक्सेना के दफ्तर का घेराव कर दिया। उन्होंने ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा जिले में स्वास्थ्य विभाग में खुलेआम लूट मची है जिससे जनता...

संभल: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य लगता है खुद ही बीमार है जिससे परेशान भाजपा विधायक ने मुख्य चिकित्साधिकारी अजय सक्सेना के दफ्तर का घेराव कर दिया। उन्होंने ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा जिले में स्वास्थ्य विभाग में खुलेआम लूट मची है जिससे जनता परेशान है। विधायक ने इसकी शिकायत मंत्री से की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे परेशान विधायक अपनी सरकार के और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल खोल दी।

दरअसल, विधायक का आरोप है कि मामूली लोगों को भी सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं दिया जा रहा है उनको ये कहकर भगा दिया जाता है कि यहां डॉक्टर नहीं है तुम प्राइवेट अस्पताल चले जाओ। भाजपा विधायक अजीत कुमार राजू ने कहा कि जनपद में लूट मची हुई है फर्जी मेडिकल बनाये जा रहे है मोटी रकम लेकर शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख से भी कई बार शिकायत की पर उन्होंने जवाब दिया कि मेरी ऊपर कोई नहीं सुनता है मैं क्या कर सकता हूं । विधायक कहते है जब ऊपर मंत्रियों की कोई नही सुन रहा है तो हम तो एक विधायक है हमारी कौन सुनेगा । अब जरा सोचने वाली बात है कि यदि कर्मचारी विधायक नेता मंत्री की नहीं सुन रहे है तो आम जनता का क्या हाल होगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!