'मेरे आंसू देख पिता को गुस्सा आता है तो इसमें गलत क्या है...' स्वामी प्रसाद मौर्य की नाराजगी पर बोलीं संघमित्रा मौर्य

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Apr, 2024 12:28 PM

what is wrong if my father gets angry

UP News: भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य का रोना पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को पसंद नहीं आया था। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोना-धोना बेहद ही ओछी बात है। पिता की प्रतिक्रिया पर अब बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि 'कभी कोई पिता नहीं चाहेगा कि...

UP News: भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य का रोना पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को पसंद नहीं आया था। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रोना-धोना बेहद ही ओछी बात है। पिता की प्रतिक्रिया पर अब बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि ''कभी कोई पिता नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों की आंखों में आंसू आएं। मेरी आंखों में आंसू देखकर अगर उन्हें गुस्सा आ गया तो इसमे क्या गलत है।''

PunjabKesari
पिता के नाराज होने पर संघमित्रा मौर्य ने कहा कि, अगर बच्चे गलती करते हैं तो माता-पिता को पूरा अधिकार होता है कि वे नाराजगी जताएं। बच्चे कितने भी बड़े हो जाएं, मां-बाप से बड़े कभी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि, हो सकता है उन्हें कुछ गलत लगा हो। कभी कोई पिता नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों की आंखों में आंसू आएं। मेरी आंखों में आंसू देखकर अगर उन्हें गुस्सा आ गया तो इसमे कुछ गलत नहीं है। संघमित्रा ने कहा कि चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्तता की वजह से उनसे अभी बात नहीं हुई है। चुनाव पहले हैं, बाकी सब बाद में।

यह भी पढ़ें...
आज बागपत में होगी विशाल रैली, CM Yogi और Jayant Chaudhary करेंगे जनसभा को संबोधित
'महिलाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी संस्कृति...' अपर्णा यादव ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना​​​​​​​

PunjabKesari
बता दें कि भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, जब वीडियो वायरल हुआ तो कहा जाने लगा कि बदायूं से टिकट कटने पर संघमित्रा फूट-फूट कर रोई हैं। इस पर उनके पिता ने उन्हें फटकार लगाई थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि संघमित्रा का रोना उन्हें पसंद नहीं आया। रोना-धोना बेहद ही ओछी बात है। अगर पार्टी टिकट काटती है तो भी इस पर किसी को रोने का अधिकार नहीं है। मैं इस तरह की राजनीति व आचरण को पसंद नहीं करता।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!