Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Apr, 2024 11:27 AM
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में आज दो दिग्गज नेता एक साथ गरजेंगे। आज यानी 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी बागपत पहुंचेगे। यहां पर दोनों दिग्गज नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे...
बागपत (विवेक कौशिक): उत्तर प्रदेश के बागपत में आज दो दिग्गज नेता एक साथ गरजेंगे। आज यानी 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी बागपत पहुंचेगे। यहां पर दोनों दिग्गज नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे और वोटरों को साधेंगे। सीएम योगी और जयंत चौधरी रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में जनसभा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी की रैली गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में होगी। इस सभा को लेकर भाजपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने जोरो-शोरों से तैयारियां पूर्ण कर ली है। बागपत पुलिस लाइन में हेलीपैड बनाया गया है। दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत पहुचेंगे। जनसभा में करीब 10 से 15 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, सीएम की सुरक्षा को लेकर बागपत पुलिस ने भी सुरक्षा का चक्रव्यूह रचा है। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ेंः Up Board 10th &12th Result 2024: जल्द आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट! इस Direct Link से करें चेक
मुख्यमंत्री बीजेपी और आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के प्रचार में जनसभा को संबोधित करेंगे। डाॅ. राजकुमार सांगवान जाट बिरादरी के है। इस सीट से रालोद के खाते में जाने से राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण व पिछड़ों के छिटकने का डर रालोद-भाजपा गठबंधन को सता रहा है। ऐसे में जाटों के साथ ही अन्य को एकजुट करने के लिए इस रैली को अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः 'महिलाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी संस्कृति...' अपर्णा यादव ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाओं को लज्जित और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है और यही उसके संपूर्ण पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भी हालिया बयान इसी का नतीजा है। नारी शक्ति का अपमान करने वाले दुर्योधन का भी अंत हो गया था कांग्रेस क्या चीज है। कांग्रेस का भी हश्र ऐसा ही होगा।