'महिलाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी संस्कृति...' अपर्णा यादव ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Apr, 2024 10:18 AM

congress s old culture of insulting women

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाओं को लज्जित और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाओं को लज्जित और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है और यही उसके संपूर्ण पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भी हालिया बयान इसी का नतीजा है। नारी शक्ति का अपमान करने वाले दुर्योधन का भी अंत हो गया था कांग्रेस क्या चीज है। कांग्रेस का भी हश्र ऐसा ही होगा।

PunjabKesari
'महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के DNA में है'
अपर्णा यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जहां नारी शक्ति के सम्मान को लेकर पूरे देश में सकारात्मक अभियान चला रहे हैं। देश के गौरव को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं का महिलाओं को लेकर बुरा और अपमानजनक बर्ताव पार्टी की सोच को बताता है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। मथुरा में कांग्रेस की ही नेता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी को भी अपनी अस्मिता और मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी। कांग्रेस में अनगिनत नेता और उदाहरण भरे पड़े हैं, राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, शशि थरूर समेत आजम ख़ान, अबू आज़मी जैसे इंडी गठबंधन के नेता भी महिलाओं के ख़लिाफ़ अनर्गल और अपमानजनक टिप्पणी करते आ रहे हैं।

PunjabKesari
अपर्णा यादव ने यह भी कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने कैथल जिले के किसी गाँव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सभा करते हुए पद्म सम्मान से सम्मानित और मथुरा सांसद हेमा मालिनी पर निंदनीय और अशोभनीय टिप्पणी की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। केवल सुरजेवाला ही नहीं जिन्होंने हेमामालिनी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है बल्कि कांग्रेस की महिला नेताओं ने भी बारंबार दूसरे दलों की महिला नेताओं पर अमर्यादित और निम्नस्तरीय टिप्पणियाँ करती रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!