Weather Update: यूपी में सर्दी से ठिठुर रहे लोग; शीतलहर की चपेट में पूरा प्रदेश, अगले चार दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Jan, 2024 09:05 AM

weather update people are shivering

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड ने लोगों को कांपा दिया है। पूरा राज्य शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। लगातार यहां ठंड बढ़ रही है और पारा गिर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि आने वाले...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड ने लोगों को कांपा दिया है। पूरा राज्य शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। लगातार यहां ठंड बढ़ रही है और पारा गिर रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि आने वाले तीन-चार दिनों में लोगों को सर्दी ऐसे ही सताएगी। इन दिनों कई जिलों में हल्की बारिश (Rain) भी हो रही है, जिसकी वजह से भी ठंड बढ़ गई है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसका अलर्ट भी जारी किया जा रहा है।

PunjabKesari मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ समेत पूरे जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। इससे राहत मिलना अभी मुश्किल है। इतनी भीषण ठंड में लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद हो गया है। प्रदेशवासी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। इसी बीच विभाग ने अलर्ट जारी कर ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। अगले तीन चार दिनों तक सर्दी से राहत नहीं मिली। आज यानी शुक्रवार और शनिवार को हल्की धूप निकलेगी। लेकिन, पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ेंः Clean Ganga City 2023: UP के इन दो शहरों को स्वच्छता के लिए मिला देश का सर्वोच्च पुरस्कार

PunjabKesari
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी है। यहां पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। आगरा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मेरठ समेत पश्चिम के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मेरठ में रात का पारा सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, राजधानी लखनऊ, अलीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को लोगों का सर्दी से बुरा हाल हो गया। आज भी भीषण सर्दी पड़ेगी और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी देखें...   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!