कर्नाटक के चुनावी रण में उतरेंगे उत्तर प्रदेश के सूरमा

Edited By Ruby,Updated: 01 May, 2018 07:26 PM

uttar pradesh s surma will go to karnataka s electoral battle

उत्तर भारतीयों की नब्ज टटोल कर कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के दिग्गज प्रचार के लिए दक्षिण भारतीय राज्य में कूच करने को कमर कस चुके हैं।  कर्नाटक के चुनावी...

लखनऊ: उत्तर भारतीयों की नब्ज टटोल कर कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को अपने पक्ष में करने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के दिग्गज प्रचार के लिए दक्षिण भारतीय राज्य में कूच करने को कमर कस चुके हैं।  

कर्नाटक के चुनावी रण में भाजपा की ओर से सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे प्रचार करेंगे जबकि कांग्रेस की ओर से प्रचार की कमान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर संभालेंगे। सूबे के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और ग्राम्य विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह वहां चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले चरण में तीन और चार मई को चुनाव प्रचार करने की संभावना है।   

योगी मंत्रिमंडल के इन दोनों मंत्रियों ने गुजरात चुनाव में भी जमकर प्रचार किया था। स्वतंत्र देव सिंह तो असम में विधानसभा चुनाव के दौरान वहां के प्रभारी थे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय का कहना है कि ये पदाधिकारी कर्नाटक चुनाव में वहां के महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करेंगे और जैसे उत्तर प्रदेश के चुनाव में इनके अनुभव काम आए वैसे ही इनकी भूमिका कर्नाटक में भी रहेगी। उधर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों को भी प्रचार अभियान में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के साथ आधा दर्जन से ज्यादा प्रमुख नेताओं की सूची तैयार की गई है ताकि वहां रहने वाले उत्तर भारतीयों के बीच कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।   

प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर स्टार प्रचारक के तौर पर अनेक जनसभाएं करेंगे और कई स्थानों पर राहुल गांधी के साथ में प्रचार अभियान में निकलेंगे। बब्बर के साथ पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद, विधानमंडल दल नेता अजय कुमार लल्लू, मनोज त्यागी, राजाराम पाल, प्रकाश जायसवाल, नगमा और इमरान मसूद जैसे नेताओं को कर्नाटक में कांग्रेस को विजयी बनाने की कोशिश करेंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!