UP Weather: पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में, अधिकतर जगहों पर नहीं दिखा सूरज

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Jan, 2021 03:59 PM

up weather entire state is in the grip of cold sun did not show in most places

उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिमी भाग में पिछले चौबीस घंटों में हल्का और घना कोहरा होने के कारण सूरज नहीं दिखा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व और पश्चिमी भाग में पिछले चौबीस घंटों में हल्का और घना कोहरा होने के कारण सूरज नहीं दिखा। धूप नहीं निकलने से पूरा प्रदेश ठंड की गिरफ्त में है। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, मुरादबाद, आगरा मंडल में दिन के तापमान में थोड़ी बढोत्तरी हुई लेकिन प्रयागराज, कानपुर, बरेली, झांसी मंडलों में तापमान नीचे गिरा है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान फुरसतगंज (रायबरेली) में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं झांसी का अधिकतम तापमान सबसे ऊपर 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!